Multibagger Returns in 1 Year Motilal Oswal Stock: 1 साल में बदल सकती है किस्मत, जानिए वो 5 स्टॉक्स जिन्हें बड़े फंड हाउस ने बताया गेम चेंजर

Multibagger Returns in 1 Year Motilal Oswal Stock: शेयर बाजार में पैसा कमाने का सपना हर निवेशक देखता है, लेकिन सही स्टॉक चुनना ही असली कला है। भारत के प्रतिष्ठित ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal।ने हाल ही में 5 ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है, जिनमें अगले 1 साल में शानदार रिटर्न मिलने की संभावना जताई गई है। ये स्टॉक्स न केवल मजबूत फंडामेंटल्स से लैस हैं, बल्कि मार्केट में इनकी पोजिशन भी काफी स्ट्रॉन्ग मानी जा रही है।

ICICI बैंक – स्थिरता और ग्रोथ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारत के टॉप प्राइवेट बैंकों में से एक ICICI बैंक पर मोतीलाल ओसवाल ने मजबूत भरोसा जताया है। वर्तमान में इसका क्लोजिंग प्राइस ₹1422.90 है, जबकि इसका टारगेट ₹1650 तय किया गया है। यानी करीब 16% तक का अपसाइड संभव है। पिछले एक साल में बैंक ने लगातार बेहतर प्रॉफिट ग्रोथ और एसेट क्वालिटी को बरकरार रखा है, अगर बात करे 52 वीक हाई ₹1471 और 52 वीक लो ₹1,099.55 हैं।बैंकिंग सेक्टर में स्थिरता के साथ ग्रोथ चाहने वालों के लिए यह स्टॉक एक दमदार ऑप्शन बन सकता है।

Radico Khaitan – एवरग्रीन ब्रांड के साथ तेजी की संभावना

अल्कोहलिक बेवरेज इंडस्ट्री में Radico Khaitan एक जाना-पहचाना नाम है। 10 जून को इसका क्लोजिंग प्राइस ₹2649 रहा, जबकि टारगेट प्राइस ₹3000 दिया गया है, यानी लगभग 13% की ग्रोथ पॉसिबिलिटी। कंपनी की ब्रांड वैल्यू और कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस इस स्टॉक को एक लॉन्ग टर्म होल्ड बनाने में मदद कर सकती है। Radico Khaitan ने सालभर में ₹1,628.15 से उछलकर ₹2,790 तक का हाई छुआ है। इस उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी की ब्रांड वैल्यू ने इसे निवेशकों का फेवरेट बनाए रखा है।

Nuvama Health – हेल्थ सेक्टर

तेजी से बढ़ती हेल्थ और वेलनेस इंडस्ट्री में Nuvama Health ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ₹7545 के वर्तमान प्राइस के मुकाबले ₹8600 का टारगेट इसे 14% तक ऊपर ले जा सकता है। भारत में बढ़ती हेल्थ अवेयरनेस और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की डिमांड इस स्टॉक को सपोर्ट कर रही है।Nuvama Health का 52 वीक लो ₹4,567.80 रहा जबकि हाई ₹7,795 तक गया है। इस रेंज से साफ है कि स्टॉक में वोलैटिलिटी के साथ दमदार ग्रोथ की क्षमता भी मौजूद है। हेल्थ सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं तो यह स्टॉक आपकी लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए।

Mahindra & Mahindra – ऑटो सेक्टर का भरोसेमंद खिलाड़ी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल में शानदार रिटर्न दिया है। 10 जून को इसका क्लोजिंग ₹3067 था और ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट ₹3482 रखा है। यानी करीब 13% का अनुमानित रिटर्न। खास बात यह है कि ऑटो सेक्टर में EV और रूरल डिमांड की वजह से M\&M की पोजिशन और मजबूत होती जा रही है, M\&M ने बीते साल ₹2,360.45 के लो से निकलकर ₹3,276.30 का हाई बनाया है। ऑटो सेक्टर में इसका प्रदर्शन इसे लॉन्ग टर्म के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।

एक लो-प्राइस पावरहाउस – नाम नहीं लेकिन प्रदर्शन दमदार

मोतीलाल ओसवाल ने एक ऐसे स्टॉक पर भी भरोसा जताया है जिसकी कीमत ₹100 से नीचे है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹100 रखा गया है। 10 जून को इसका क्लोजिंग ₹82.87 था। यानी करीब 20% तक का संभावित अपसाइड। हालांकि इसका नाम उजागर नहीं किया गया है, लेकिन यह संकेत देता है कि स्मॉल-कैप स्टॉक्स में भी बड़े मौके छिपे हैं।

इस कम कीमत वाले स्टॉक ने ₹61.01 के लो से ₹109.41 का हाई बनाया है। इसका मौजूदा प्राइस अभी भी अपसाइड की गुंजाइश दिखा रहा है।

निष्कर्ष

अगर आप 1 साल में वेल्थ क्रिएशन की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहते हैं, तो यह 5 स्टॉक्स की लिस्ट आपके पोर्टफोलियो के लिए एक शानदार शुरुआत हो सकती है। मार्केट की चाल और फंडामेंटल्स दोनों पर बराबर ध्यान दें, और हर कदम सोच-समझकर उठाएं।

शेयर बाजार में निवेश करते समय रिसर्च और सटीक जानकारी सबसे ज़रूरी होती है। ऊपर दिए गए सभी स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल जैसे भरोसेमंद ब्रोकरेज हाउस ने अपनी राय दी है, लेकिन निवेश से पहले अपनी खुद की रिसर्च और फाइनेंशियल एडवाइज़र से सलाह लेना जरूरी है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now